उत्तराखंड में मौसम में सुधार

देहरादून : उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में आज कम या नहीं के बराबर बारिश हुई जिससे मौसम में सुधार आया है. कहीं से भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है और बडी नदियां खतरे के निशान के नीचे बह रही हैं.गंगा नदी कल हरिद्वार में खतरे के निशान के उपर बह रही थी जो […]
देहरादून : उत्तराखंड के अधिकतर इलाकों में आज कम या नहीं के बराबर बारिश हुई जिससे मौसम में सुधार आया है. कहीं से भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है और बडी नदियां खतरे के निशान के नीचे बह रही हैं.गंगा नदी कल हरिद्वार में खतरे के निशान के उपर बह रही थी जो अब खतरे के निशान से नीचे 292.15 मीटर पर बह रही है.
आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र की बुलेटिन में बताया गया कि खतरे का निशान 294 मीटर है और शनिवार की सुबह गंगा 294.2 मीटर के निशान पर बह रही थी. चमोली जिले में नन्दाकिनी और पिंडर नदी खतरे के निशान के नीचे बह रही हैं.
बहरहाल बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री की तरफ जाने वाला राजमार्ग कई जगहों पर जाम है जिससे चार धाम यात्रा प्रभावित हुई है. रिषीकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग लाम्बागड, पागलनाला और भानेरपानी के पहाडों पर हुए भूस्खलन के कारण मलबे से जाम हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










