कांग्रेस नेता अजय राय अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी बोले- जल्दी स्वस्थ हों

Updated:
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय (File Photo)

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय की तबीयत बिगड़ गई. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टर निगरानी में उनका इलाज जारी है.

विज्ञापन

कांग्रेस नेता अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया. अस्पताल की ओर से यह जानकारी दी गई. अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि राय शुक्रवार (1 मई) शाम करीब छह बजे अपने आवास पर अचानक बेहोश हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल लाया गया. कपूर ने बताया कि जांच में पता चला है कि राय के शरीर में सोडियम की कमी हो गई थी और उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ था.

विज्ञापन

अस्पताल के मुताबिक, डॉक्टरों ने तुरंत इलाज शुरू किया. इसके बाद उनकी हालत में सुधार देखने को मिला और अब स्थिति पहले से बेहतर बताई जा रही है. अस्पताल के निदेशक के मुताबिक डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है. फिलहाल राय होश में हैं. वे बातचीत कर रहे हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

मोदी ने अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय जी के अस्वस्थ होने का समाचार प्राप्त हुआ है. मैं उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं अजय राय

अजय राय ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में वाराणसी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिल सकी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola