मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाये सवाल, कहा जानकारी तो दें

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 Feb 2020 1:42 PM

विज्ञापन

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का एक बयान मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है. केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमलावर रहे कमलनाथ ने 2019 के आम चुनाव से पहले हुए सर्जिकल स्ट्राइक को फेक बताया है. शुक्रवार को कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक के […]

विज्ञापन
भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ का एक बयान मीडिया में चर्चा का विषय बन गया है. केंद्र की मोदी सरकार पर लगातार हमलावर रहे कमलनाथ ने 2019 के आम चुनाव से पहले हुए सर्जिकल स्ट्राइक को फेक बताया है.
शुक्रवार को कमलनाथ ने मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे. साथ ही, कमलनाथ ने कहा कि केंद्र सरकार को बताना चाहिेए कि उन्होंने कब सर्जिकल स्ट्राइक किया था?
उन्होंने आगे कहा कि न तो सरकार के पास इस सर्जिकल स्ट्राइक का कोई वीडियो हैं और न ही फोटो. कमलनाथ ने इस दौरान 1971 में भारत के सामने पाकिस्तानी सैनिकों के आत्मसमर्पण का भी जिक्र किया. कमलनाथ ने कहा कि इंदिरा गांधी की सरकार में 90,000 पाकिस्तानी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया था.
इससे पहले भी गुरुवार को अपने संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा में कमलनाथ ने मोदी सरकार पर हमला बोला था.वहीं, कमलनाथ के बयान पर मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कमलनाथ देश की सेना पर झूठ बोलने बोलने का आरोप लगा रहे हैं. गौरतलब है कि इससे पहले भी कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और सैम पित्रोदा सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी करार दे चुके हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola