दिल्ली के भजनपुरा में एक ही घर में पांच लोगों का शव बरामद
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली :दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक घर में पांच शव मिलने से सनसनी फैल गयी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टरमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने पूरे घटना की जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इन पांच लोगों […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली :दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक घर में पांच शव मिलने से सनसनी फैल गयी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टरमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने पूरे घटना की जांच शुरू कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि इन पांच लोगों की मौत किस वजह से हुई है.
आसपास के लोग भी इस घटना से हैरान हैं. दूसरी तरफ गुड़गांव इलाके में भी बल्लभगढ़- सोहना पुल के पास से पुलिस ने 5 साल के बच्चे का शव बरामद किया है. शव बीके अस्पताल के पोस्टमॉर्टम हाउस में रखवा दिया गया है.अबतक इसकी पहचान नहीं हो सकी है कि यह बच्चा कहां का है.
एक ही घर में पांच शव मिलने के बाद पुलिस इसके हर कोण की जांच कर रही है. आपको याद होगा कि दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










