निर्भया की मां ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर संतोष जताया, कहा-सात दिन बाद दोषी फांसी पर लटकाये जायेंगे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Feb 2020 4:28 PM
नयी दिल्ली : निर्भया की मां आशा देवी ने आज दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद खुशी जाहिर की और कहा कि दोषियों को कोर्ट ने एक सप्ताह का और समय दिया है कानूनी कार्रवाई के लिए, उसके बाद वे फांसी पर लटकाये जायेंगे. गौरतलब है कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि […]
नयी दिल्ली : निर्भया की मां आशा देवी ने आज दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद खुशी जाहिर की और कहा कि दोषियों को कोर्ट ने एक सप्ताह का और समय दिया है कानूनी कार्रवाई के लिए, उसके बाद वे फांसी पर लटकाये जायेंगे. गौरतलब है कि दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि निर्भया बलात्कार और हत्या मामले के सभी दोषियों को एक साथ फांसी दी जाये, न कि अलग अलग.
न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने दोषियों को एक हफ्ते के अंदर जो भी आवदेन देना चाहे वह दायर करने का निर्देश दिया, जिसके बाद अधिकारियों द्वारा उस पर कार्रवाई की जायेगी. उच्च न्यायालय ने केंद्र की निचली अदालत के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया. निचली अदालत ने दोषियों की फांसी पर रोक लगा दी थी.
केंद्र और दिल्ली सरकार ने निचली अदालत के 31 जनवरी के आदेश को चुनौती दी थी. इसमें निचली अदालत ने अगले आदेश तक मामले के सभी चारों दोषियों– मुकेश कुमार (32), पवन गुप्ता (25), विनय कुमार शर्मा (26) और अक्षय कुमार (31) को फांसी देने पर रोक लगा दी थी. सभी दोषी तिहाड़ जेल में बंद हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










