यूपी बंधक संकट: सभी बच्चों को बचाया गया सुरक्षित, बंधक बनाने वाले शख्स की पत्नी की पिटाई, हुई मौत

Updated at : 31 Jan 2020 9:10 AM (IST)
विज्ञापन
यूपी बंधक संकट: सभी बच्चों को बचाया गया सुरक्षित, बंधक बनाने वाले शख्स की पत्नी की पिटाई, हुई मौत

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश पुलिस और एटीएस की टीम ने फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद के कठरिया गांव में 23 बच्चों को बंधक बनाने वाले एक हत्या के आरोपी सुभाष बाथम को देर रात मार गिराया और सभी बच्चों को उसके घर से सुरक्षित निकाल लिया गया. इसी बीच खबर आ रही है कि बच्चों को बंधक […]

विज्ञापन

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश पुलिस और एटीएस की टीम ने फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद के कठरिया गांव में 23 बच्चों को बंधक बनाने वाले एक हत्या के आरोपी सुभाष बाथम को देर रात मार गिराया और सभी बच्चों को उसके घर से सुरक्षित निकाल लिया गया.

इसी बीच खबर आ रही है कि बच्चों को बंधक बनाने वाले शख्स की पत्नी की रात में स्थानीय लोगों पिटाई कर दी थी. इस पिटाई से वह बुरी तरह घायल हो गयीं थीं. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां उसने दम तोड़ दिया. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

मामले को लेकर आइजी कानपुर मोहित अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को बंधक बनाने वाले सुभाष बाथम को पुलिस द्वारा मार देने के बाद उसकी पत्नी को स्थानीय लोगों द्वारा पीटा गया था. उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसकी मौत हो गयी है. मौत का कारण पोस्ट मोर्टेम रिपोर्ट के बाद बताया जा सकेगा.

बताया जा रहा है कि बाथम ने अपनी बेटी के जन्मदिन के समारोह में बच्चों को आमंत्रित करने के बाद गुरुवार शाम उन्हें बंधक बना लिया था. बंधक बनाए गए बच्चों की आयु छह महीने से 15 साल से बीच है. बच्चे करीब आठ घंटे तक बंधक बने रहे.

अपर मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने देर रात एक बजकर 20 मिनट पर आनन-फानन में बुलाये गये एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सभी 23 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है और बच्चों को बंधक बनाने वाले को मार गिराया गया है.

पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह ने कहा कि आरोपी ने बच्चों को अपनी बेटी के जन्मदिन की पार्टी के लिए बुलाया था और उन्हें बंधक बना लिया. यह सब 30 जनवरी को शाम पांच बजकर 45 मिनट पर शुरू हुआ और करीब आठ घंटे तक बच्चे बंधक बने रहे. उन्होंने बताया कि आरोपी ने शुरुआत में छह महीने की एक बच्ची को एक बालकनी से अपने पड़ोसी को सौंपकर मुक्त कर दिया था.

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने उससे बात करने वाले लोगों पर घर के भीतर से ही गोलियां चलाईं जिससे एक व्यक्ति और दो पुलिसकर्मी घायल हो गये. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि बच्चों को बंधक बनाने के पीछे आरोपी का मकसद क्या था. पुलिस ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि बाथम मानसिक रूप से अस्थिर था.इससे पहले एडीजी कानून व्यवस्था पी. वी. रामाशास्त्री ने बताया कि मकान में करीब बीस बच्चे बंधक बनाये गये थे. आरोपी हत्या के एक मामले में जेल में जा चुका था और हाल ही में जमानत पर बाहर आया था. इस मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद नजर रख रहे थे और उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक कर उन्हें घटनास्थल पर रहने का निर्देश दिया था.

आईजी कानपुर जोन मोहित अग्रवाल ने बताया कि आरोपी ने अपनी बच्ची के जन्मदिन के बहाने बच्चों को अपने घर बुलाया था और घर के नीचे बने भूमिगत तल में इन बच्चों को रखा था. उन्होंने बताया था कि उसने मकान के अंदर से छह गोलियां भी चलाई थीं. वह स्थानीय विधायक से बात करना चाहता था, विधायक वहां गये लेकिन उसने उनसे बात नहीं की.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके एक रिश्तेदार को भी बातचीत के लिये घर के करीब भेजा लेकिन उस व्यक्ति ने रिश्तेदार पर भी गोली चला दी जिससे वह घायल हो गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola