ePaper

तेलंगाना : बलात्कार, हत्या के जुर्म में तीन लोगों को मौत की सजा

Updated at : 30 Jan 2020 7:49 PM (IST)
विज्ञापन
तेलंगाना : बलात्कार, हत्या के जुर्म में तीन लोगों को मौत की सजा

हैदराबाद : तेलंगाना की एक विशेष अदालत ने पिछले साल एक दलित महिला से बलात्कार एवं हत्या मामले में एक महीने से भी कम समय में सुनवाई पूरी करते हुए तीनों दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनायी. अदालत ने तीनों पर 26-26 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया. अनुसूचित जाति से संबंधित 30 वर्षीय महिला […]

विज्ञापन

हैदराबाद : तेलंगाना की एक विशेष अदालत ने पिछले साल एक दलित महिला से बलात्कार एवं हत्या मामले में एक महीने से भी कम समय में सुनवाई पूरी करते हुए तीनों दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनायी. अदालत ने तीनों पर 26-26 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया.

अनुसूचित जाति से संबंधित 30 वर्षीय महिला का शव 25 नवंबर, 2019 को कोमरम भीम-आसिफाबाद जिले के लिंगापुर मंडल में घटना के एक दिन बाद मिला था. उसकी गला रेतकर हत्या की गयी थी. महिला के शरीर पर चाकू घोंपने के निशान थे. अतिरिक्त सरकारी वकील एम रामना रेड्डी ने कहा कि तीनों आरोपियों को 27 नवंबर को गिरफ्तार किया गया और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 376 (डी) (सामूहिक बलात्कार) और 302 (हत्या) के अलावा अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार रोकथाम) कानून के तहत मामला दर्ज किया गया. अदालत ने उन्हें सभी धाराओं के तहत दोषी ठहराया और मृत्युदंड की सजा सुनायी. महिला बैलून बेचकर गुजारा करती थी.

फैसले पर खुशी जताते हुए पीड़िता के पति ने कहा, हमें खुशी है कि न्याय मिला और हमने अदालत से अनुरोध किया है कि दोषियों को जल्द फांसी पर लटकाया जाये. तेलंगाना सरकार ने मामले में त्वरित सुनवाई के लिए पिछले महीने पांचवें अतिरिक्त सत्र अदालत को विशेष अदालत का दर्जा देने का आदेश जारी किया था. 14 दिसंबर, 2019 को इस संबंध में आरोप पत्र दायर किया गया और सुनवाई 23 दिसंबर से शुरू हुई. 20 जनवरी को दलीलें पूरी हुईं और मामले में फैसले के लिए तिथि तय की गयी. अभियोजन पक्ष ने मामले में 25 गवाहों को पेश किया और दिल्ली में निर्भय सामूहिक बलात्कार में दोषियों को दी गयी मृत्युदंड की सजा की तर्ज पर ही इन दोषियों को भी मृत्युदंड की सजा देने का अनुरोध किया.

इससे पहले तीनों आरोपियों ने मामले में खुद को बेकसूर बताया था. दिसंबर की शुरुआत में महिला के परिवार और विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन कर ‘दिशा’ (महिला पशुचिकित्सक) सामूहिक बलात्कार एवं हत्या मामले में चारों आरोपियों की ‘मुठभेड़’ में मौत की तर्ज पर इन तीनों आरोपियों के लिए भी मृत्युदंड की मांग की. पशु चिकित्सक मामले में चारों आरोपी 6 दिसंबर, 2019 को हैदराबाद के बाहरी इलाके में पुलिस के साथ कथित गोलीबारी में मारे गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola