PM Modi के बारे में फेसबुक पर अश्लील पोस्ट डालने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

मुंबई : महाराष्ट्र के परभणी के एक व्यक्ति को पुलिस ने फेसबुक पर अश्लील तस्वीर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यहां से 500 किलोमीटर दूर परभणी के सेलु निवासी प्रशांत दम्बाले […]
मुंबई : महाराष्ट्र के परभणी के एक व्यक्ति को पुलिस ने फेसबुक पर अश्लील तस्वीर के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि यहां से 500 किलोमीटर दूर परभणी के सेलु निवासी प्रशांत दम्बाले (28) को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया.
उन्होंने बताया कि प्रशांत ने फेसबुक पर कथित रूप से एक अश्लील तस्वीर के साथ मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. उन्होंने बताया कि इस पोस्ट को कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने देखा क्योंकि तस्वीर बाल पोर्नोग्राफी से संबंधित थी.
अधिकारी ने बताया कि आईपी एड्रेस का पता लगा कर पुलिस ने इस संबंध में पहल करते हुए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 बी के तहत प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










