ePaper

निर्भया के दोषी विनय ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की क्यूरेटिव पिटीशन

Updated at : 09 Jan 2020 12:00 PM (IST)
विज्ञापन
निर्भया के दोषी विनय ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की क्यूरेटिव पिटीशन

नयी दिल्लीः निर्भया मामले के चारों दोषियों को फांसी पर लटकाए जाने की तारीख तय हो गयी है. चारों दोषियों को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी दी जाएगी. इससे पहले इन चार में से एक दोषी विनय कुमार शर्मा ने आज सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दायर की है. वकील एपी सिंह ने […]

विज्ञापन
नयी दिल्लीः निर्भया मामले के चारों दोषियों को फांसी पर लटकाए जाने की तारीख तय हो गयी है. चारों दोषियों को 22 जनवरी को सुबह 7 बजे फांसी दी जाएगी. इससे पहले इन चार में से एक दोषी विनय कुमार शर्मा ने आज सुप्रीम कोर्ट में क्यूरेटिव पिटीशन दायर की है. वकील एपी सिंह ने कहा कि हमने 2017 में पवन गुप्ता की ओर से दायर एसएलपी की प्रमाणित प्रति के लिए पटियाला हाउस कोर्ट में अर्जी दायर की है.

उनका कहना है कि वह सुप्रीम कोर्ट में पवन के वकील नहीं थे. जबकि एक अन्य दोषी अक्षय के लिए, वकील ने कोर्ट की ओर से रिव्यू पिटीशन खारिज होने के आदेश की प्रमाणित प्रति के लिए आवेदन दायर किया है. बता दें कि दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 7 जनवरी को चारों दोषियों का डेथ वॉरंट जारी कर दिया था.
जेल अधिकारियों का कहना है कि 22 जनवरी की सुबह इन्हें फांसी पर लटकाया जाएग. इससे पहले अगर यह क्यूरेटिव या फिर राष्ट्रपति के नाम दया याचिका देते हैं, तो उस वक्त तक इनकी फांसी विचाराधीन रखी जाएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola