ePaper

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत को पीएम मोदी ने दी बधाई कहा, नये साल में हुई नयी शुरुआत

Updated at : 01 Jan 2020 12:34 PM (IST)
विज्ञापन
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत को पीएम मोदी ने दी बधाई कहा, नये साल में हुई नयी शुरुआत

नयी दिल्ली : आज भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत ने पदभार ग्रहण किया. इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्‌वीट कर उन्हें बधाई दी. अपने संदेश में उन्होंने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि जब हम नये साल और नये दशक की शुरुआत कर रहे […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : आज भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत ने पदभार ग्रहण किया. इस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्‌वीट कर उन्हें बधाई दी. अपने संदेश में उन्होंने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि जब हम नये साल और नये दशक की शुरुआत कर रहे हैं, ऐसे में भारत को जनरल बिपिन रावत के रूप में पहला चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ मिला.

पहले सीडीएस ने पदभार ग्रहण कर लिया है, मैं उन सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं जिन्होंने देश की सेवा की और अपना जीवन कुर्बान कर दिया.

सीडीएस एक ऐसा प्रतिष्ठान है जिस पर हमारे सैन्य बलों के आधुनिकीकरण की बड़ी जिम्मेदारी है, यह भारतीय लोगों की आकांक्षाओं को प्रदर्शित करता है.सैन्य मामलों के विभाग की स्थापना एक महत्वपूर्ण कदम और देश के लिए समग्र सुधार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola