झारखंड का चुनाव परिणाम देशभर में भाजपा के प्रभाव को करेगा कम : पवार

मुंबई : राकांपा प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि झारखंड का चुनाव परिणाम देशभर में भाजपा के भगवा प्रभाव को कम करेगा. झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है और भाजपा सत्ता से अपदस्थ हो गई है. पवार ने ट्वीट किया, झारखंड चुनाव में गठबंधन की […]
मुंबई : राकांपा प्रमुख शरद पवार ने मंगलवार को कहा कि झारखंड का चुनाव परिणाम देशभर में भाजपा के भगवा प्रभाव को कम करेगा. झारखंड विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की है और भाजपा सत्ता से अपदस्थ हो गई है. पवार ने ट्वीट किया, झारखंड चुनाव में गठबंधन की शानदार जीत के लिए हेमंत सोरेन जी को बधाई.
उन्होंने कहा, झारखंड का जनादेश एक नये पैटर्न को रेखांकित करता है जो देशभर में भाजपा के भगवा प्रभाव को कम करने की प्रक्रिया में मदद करेगा. झामुमो नेता हेमंत सोरेन राज्य के नयेमुख्यमंत्री होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




