ePaper

सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग के दौरान मंगलुरु में दो की मौत

Updated at : 19 Dec 2019 10:35 PM (IST)
विज्ञापन
सीएए के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान पुलिस फायरिंग के दौरान मंगलुरु में दो की मौत

मंगलुरु : कर्नाटक के मंगलुरु में गुरुवार को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस की फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गयी. सूत्रों की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन पर काबू करने लिए पुलिस की ओर से गोली चलायी गयी थी, जिसमें गोली में दो लोगों की […]

विज्ञापन

मंगलुरु : कर्नाटक के मंगलुरु में गुरुवार को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस की फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गयी. सूत्रों की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, प्रदर्शन पर काबू करने लिए पुलिस की ओर से गोली चलायी गयी थी, जिसमें गोली में दो लोगों की मौत हो गयी.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने मंगलुरु उत्तर पुलिस थाने पर कब्जा करने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद उन्हें तितर-बितर करने के लिए गोलीबारी की गयी. पुलिस ने पुष्टि की कि दो लोग पुलिस की गोलीबारी में घायल हुए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी. मृतकों की पहचान जलील कुदरोली (49) और नौशीन (23) के तौर पर की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola