ePaper

प्रियंका गांधी की सुरक्षा में सेंध, घर में घुसे अज्ञात लोग

Updated at : 02 Dec 2019 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
प्रियंका गांधी की सुरक्षा में सेंध, घर में घुसे अज्ञात लोग

नयी दिल्‍ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा में चूक का एक मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि 26 नवंबर की रात अज्ञात गाड़ी उनके आवास में घुस आयी, जिसमें कई लोग सवार थे. न्‍यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार अज्ञात व्यक्तियों ने बिना अपॉइंटमेंट घर में प्रवेश किया और सेल्फी […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की सुरक्षा में चूक का एक मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि 26 नवंबर की रात अज्ञात गाड़ी उनके आवास में घुस आयी, जिसमें कई लोग सवार थे.

न्‍यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार अज्ञात व्यक्तियों ने बिना अपॉइंटमेंट घर में प्रवेश किया और सेल्फी लेने की कोशिश की. इस मामले कह सीआरपीएफ में शिकायत दर्ज की गई है. फिलहाल मामले की जांच की जा जारी है.

गृह मंत्रालय ने मामले पर संज्ञान लिया है. गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा, ‘मुझे इसकी विस्तृत जानकारी नहीं है. मैं लोकसभा से आ रहा हूं. मैं इस संबंध में अपने अधिकारियों से बात करूंगा. मालूम हो यह घटना ऐसे समय में हुई है जब हाल ही में गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटा दी गई है और उन्हें जेड-प्लस सुरक्षा दी गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola