उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री नहीं बनने से दुखी शिवसेना समर्थक ने उठाया खतरनाक कदम

मुंबईः महाराष्ट्र में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री नहीं बनने से दुखी एक शिवसेना समर्थक ने वाशिम जिले में कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. यह घटना शनिवार शाम को मुंबई से 580 किमी दूर मनोरा चौक पर हुई. वाशिम जिले के उमरी गांव निवासी […]
मुंबईः महाराष्ट्र में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री नहीं बनने से दुखी एक शिवसेना समर्थक ने वाशिम जिले में कथित तौर पर आत्महत्या करने की कोशिश की. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. यह घटना शनिवार शाम को मुंबई से 580 किमी दूर मनोरा चौक पर हुई. वाशिम जिले के उमरी गांव निवासी रमेश बालू जाधव वहां किसी काम से गया था.
दिगरस पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की खबर मिलने के बाद नशे में धुत जाधव ने ब्लेड से अपना हाथ काट लिया. उन्होंने बताया कि एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने जाधव को अपना हाथ जख्मी करते देखा तो उसने दौड़कर उसे आत्महत्या करने से रोक लिया.
जाधव को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस के अनुसार उसने शराब के नशे में यह कदम उठाया होगा. उन्होंने बताया कि घटना की जांच चल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










