ePaper

शिवसेना का ही मुख्यमंत्री होना चाहिए, महाराष्ट्र की जनता की भी यही इच्‍छा : संजय राउत

Updated at : 20 Nov 2019 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
शिवसेना का ही मुख्यमंत्री होना चाहिए, महाराष्ट्र की जनता की भी यही इच्‍छा : संजय राउत

मुंबई : शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि महाराष्‍ट्र में शिवसेना का ही मुख्‍यमंत्री होगा. उन्‍होंने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा, शिवसेना का मुख्‍यमंत्री बनना चाहिए, महाराष्‍ट्र की जनता की यही इच्‍छा है. संजय राउत ने महाराष्‍ट्र में सरकार गठन में हो रही देरी के बारे में […]

विज्ञापन

मुंबई : शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक बार फिर साफ कर दिया है कि महाराष्‍ट्र में शिवसेना का ही मुख्‍यमंत्री होगा. उन्‍होंने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा, शिवसेना का मुख्‍यमंत्री बनना चाहिए, महाराष्‍ट्र की जनता की यही इच्‍छा है.

संजय राउत ने महाराष्‍ट्र में सरकार गठन में हो रही देरी के बारे में कहा, जब 3 दल सरकार बनाने को लेकर बढ़ते हैं तो प्रक्रिया लंबी होती है. यह प्रक्रिया आज से आरंभ हो गयी है.

राउत ने कहा, अगले 2 से 5 दिनों के अंदर यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तो महाराष्ट्र में सरकार बन जाएगी. गौरतलब हो भाजपा के साथ मुख्‍यमंत्री पद को लेकर रार के बाद शिवसेना सरकार गठन को लेकर कांग्रेस और एनसीपी से समर्थन का आग्रह किया है. तीनों पार्टियों के बीच कई दिनों से बैठकों का दौर जारी है. फिलहाल महाराष्‍ट्र में राष्‍ट्रपति शासन लागू है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola