संजय राउत ने कहा, ‘अग्निपथ, अग्निपथ, अग्निपथ’, अस्पताल से बाहर आते ही बोले- शिवसेना का ही होगा CM

मुंबईः बीमार चल रहे शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र में हाल तक अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों कांग्रेस और राकांपा के साथ सरकार गठन के उनकी पार्टी के प्रयासों के मद्देनजर मुश्किल राह का संकेत देते हुए बुधवार को तीन बार ‘अग्निपथ’ शब्द ट्वीट किया.बुधवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई. अस्पताल से बाहर आने […]
मुंबईः बीमार चल रहे शिवसेना नेता संजय राउत ने महाराष्ट्र में हाल तक अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों कांग्रेस और राकांपा के साथ सरकार गठन के उनकी पार्टी के प्रयासों के मद्देनजर मुश्किल राह का संकेत देते हुए बुधवार को तीन बार ‘अग्निपथ’ शब्द ट्वीट किया.बुधवार को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई. अस्पताल से बाहर आने के बाद उन्होंने मीडिया से एक बार फिर दावा किया कि महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा.
Shiv Sena leader Sanjay Raut after being discharged from Mumbai's Lilavati Hospital: The next Chief Minister will be from Shiv Sena. #MaharashtraGovtFormation pic.twitter.com/hIo3Vd9ZVy
— ANI (@ANI) November 13, 2019
राउत ने मंगलवार को कवि हरिवंश राय बच्चन की कविता की पंक्तियों के हवाले से कामयाब होने और हार न मानने के अपने पार्टी के संकल्प को दोहराया था. बहरहाल, उन्होंने बुधवार को ट्वीट किया, ‘अग्निपथ, अग्निपथ, अग्निपथ…’
‘अग्निपथ’ प्रख्यात कवि हरिवंश राय बच्चन की मशहूर कविता है. यह 1990 के दशक में आयी हिंदी ब्लॉकबास्टर फिल्म का टाइटल भी है जिसमें अमिताभ बच्चन ने काम किया था. फिल्म में दिखाया गया था कि नायक न्याय की खातिर कई मुश्किलों का सामना करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




