ePaper

अयोध्या मामला: फैसले को लेकर फेसबुक पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने दबोचा

Updated at : 09 Nov 2019 2:07 PM (IST)
विज्ञापन
अयोध्या मामला: फैसले को लेकर फेसबुक पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, पुलिस ने दबोचा

बीकानेर : अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. नापासर के थानाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी कृष्ण सारस्वत ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर अयोध्या में संभावित फैसले को लेकर शुक्रवार रात को आपत्तिजनक टिप्पणी की […]

विज्ञापन

बीकानेर : अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पुलिस ने एक व्यक्ति को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. नापासर के थानाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी कृष्ण सारस्वत ने अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर अयोध्या में संभावित फैसले को लेकर शुक्रवार रात को आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. यह टिप्पणी पुलिस की निगरानी टीम की नजर में आ गयी और उसने कार्रवाई करते हुए आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी नापासर के पास खारड़ा गांव का रहने वाला है और उसने यह टिप्पणी संभवत: नशे की हालत में की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola