कांग्रेस नेता अयोध्या मामले में फैसले से पहले करेंगे बैठक, वेणुगोपाल ने किया ये ट्वीट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2019 8:10 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस के शीर्ष नेता अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के मद्देनजर शनिवार सुबह यानी आज बैठक करेंगे और अपनी आगे की रणनीति पर विचार विमर्श करेंगे. कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस कार्यकारी समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक शनिवार सुबह होगी. जबकि यह बैठक रविवार को होनी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस के शीर्ष नेता अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के मद्देनजर शनिवार सुबह यानी आज बैठक करेंगे और अपनी आगे की रणनीति पर विचार विमर्श करेंगे.

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस कार्यकारी समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक शनिवार सुबह होगी. जबकि यह बैठक रविवार को होनी थी. वेणुगोपाल ने ट्वीट किया कि सीडब्ल्यूसी की बैठक पुनर्निर्धारित की गयी है और अब यह नौ नवंबर को सुबह पौने नौ बजे 10 जनपथ पर होगी. बैठक में सीडब्ल्यूसी के सदस्य, स्थायी आमंत्रित सदस्य और विशेष आमंत्रित सदस्य हिस्सा लेंगे.
गौरतलब है कि सीडब्ल्यूसी अहम मुद्दों पर पार्टी के नीतिगत फैसले लेने वाली सर्वोच्च इकाई है. बैठक में इस बात पर विचार विमर्श होगा कि अयोध्या मामले में फैसला आने के बाद पार्टी की अगली रणनीति क्या हो.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola