ePaper

सिख विरोधी दंगे: सुप्रीम कोर्ट ने दिए सज्जन कुमार की स्वास्थ्य जांच के निर्देश

Updated at : 06 Nov 2019 12:51 PM (IST)
विज्ञापन
सिख विरोधी दंगे: सुप्रीम कोर्ट ने दिए सज्जन कुमार की स्वास्थ्य जांच के निर्देश

नयी दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार के स्वास्थ्य की जांच एम्स के चिकित्सकों के एक पैनल से कराने के निर्देश दिए. सज्जन कुमार को 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. शीर्ष अदालत ने एम्स के निदेशक […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार के स्वास्थ्य की जांच एम्स के चिकित्सकों के एक पैनल से कराने के निर्देश दिए. सज्जन कुमार को 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दिल्ली उच्च न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई है. शीर्ष अदालत ने एम्स के निदेशक द्वारा गठित इस चिकित्सक पैनल से चार हफ्ते में रिपोर्ट मांगी है.

कुमार ने सेहत के आधार पर उनकी जमानत याचिका पर तत्काल सुनवाई किए जाने का अनुरोध किया था. पांच अगस्त को न्यायमूर्ति एस ए बोबडे की अगुवाई वाली एक पीठ ने कहा था कि वह कुमार की जमानत याचिका पर मई 2020 में सुनवाई करेगी क्योंकि यह साधारण मामला नहीं है और किसी तरह का आदेश पारित किए जाने से पहले इस पर विस्तार से सुनवाई करने की जरूरत है.

पीठ ने कहा, हमारी राय है कि एम्स के निदेशक द्वारा गठित डॉक्टरों की एक टीम याचिकाकर्ता (कुमार) की स्वास्थ्य स्थिति की जांच करे. चार हफ्ते के अंदर-अंदर रिपोर्ट दाखिल करें. कुमार की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह ने कहा कि वह पिछले 11 महीनों से जेल में हैं और उनका आठ से 10 किलोग्राम वजन घट गया है.

उन्होंने कहा कि कुमार कई बीमारियों से पीड़ित हैं और उनकी सेहत गंभीर रूप से खराब है. इस पर पीठ ने कहा कि वजन कम होने का मतलब यह नहीं कि वह अस्वस्थ हैं लेकिन फिर भी, हम डॉक्टरों की टीम से उनकी सेहत की जांच कराने का आदेश देते हैं. उच्च न्यायालय द्वारा दोषी ठहराए जाने के बाद कुमार ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था.

कुमार को जिस मामले में सजा सुनाई गई थी वह 1984 में दिल्ली छावनी के राजनगर पार्ट-1 में पांच सिखों को मार डालने और राजनगर पार्ट-2 में एक गुरुद्वारा में आग लगाने से जुड़ा हुआ है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola