सिंगल यूज प्लास्टिक का विकल्प बताइये और तीन लाख रुपये पाइये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार ने स्टार्टअप के लिए एकबारगी उपयोग वाले प्लास्टिक का विकल्प पेश करने के लिए एक प्रतियोगिता शुरू की है. इसमें पहले विजेता को प्रत्येक समस्या के समाधान पर तीन लाख रुपये मिलेंगे . दूसरे विजेता को दो लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : सरकार ने स्टार्टअप के लिए एकबारगी उपयोग वाले प्लास्टिक का विकल्प पेश करने के लिए एक प्रतियोगिता शुरू की है. इसमें पहले विजेता को प्रत्येक समस्या के समाधान पर तीन लाख रुपये मिलेंगे . दूसरे विजेता को दो लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने कहा, ‘‘एक बार इस्तेमाल वाले प्लास्टिक को लेकर बड़ी चुनौती का लक्ष्य रखे जाने का मकसद नवोन्मेषकों और स्टार्टअप को इसके समाधान के लिये डिजाइन विकसित करने को प्रोत्साहित करना है.’
डीपीआईआईटी ने कहा कि इस चुनौती में सभी स्टार्टअप भाग ले सकते हैं. विशेषज्ञों की अंतरिम ज्यूरी सभी आवेदनों की समीक्षा के बाद डीपीआईआईटी द्वारा निर्धारित आकलन के मानदंड के आधार पर सर्वश्रेष्ठ प्रविष्ठियों का चयन करेगी. इस प्रतियोगिता के नतीजों की घोषणा 31 अक्टूबर को की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










