सिंडिकेट बैंक के सीएमडी जैन रिश्वखोरी में गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Aug 2014 2:31 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सीबीआइ ने शनिवार को सिंडिकेट बैंक के चेयरमैन व निदेशक (सीएमडी) एसके जैन सहित छह लोगों को 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. यह रिश्वत नियमों व कानूनों का उल्लंघन करते हुए कुछ कंपनियों के ऋण सीमा कथित तौर पर बढ़ाने के लिए ली जा रही […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सीबीआइ ने शनिवार को सिंडिकेट बैंक के चेयरमैन व निदेशक (सीएमडी) एसके जैन सहित छह लोगों को 50 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है. यह रिश्वत नियमों व कानूनों का उल्लंघन करते हुए कुछ कंपनियों के ऋण सीमा कथित तौर पर बढ़ाने के लिए ली जा रही थी.

सीबीआइ निदेशक रंजीत सिन्हा के निर्देश पर एजेंसी पिछले छह माह से जैन की गतिविधियों की निगरानी कर रही थी. सीबीआइ ने उनके रिश्तेदार के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट की घेराबंदी कर उन्हें उन कंपनियों के प्रतिनिधियों से रिश्वत लेते पकड़ा, जो कोयला घोटाले में शामिल रही हैं. सीएमडी के खिलाफ रिश्वत लेने व नियमों व कानूनों का उल्लंघन करते हुए दो कंपनियों के लिए ऋण सीमा को बढ़ाने के दो मामले दर्ज किये गये हैं.

* निदेशक खुद कर रहे हैं जांच की निगरानी : जांच एजेंसी का आरोप है कि यह सौदा चार्टर्ड अकाउंटेंट द्वारा किया गया, जिसने बड़े कॉरपोरेट घरानों को ऋण देने के लिए अपनी खुद की कंपनी शुरू की है. एजेंसी के मुताबिक जैन के निवास से 21 लाख रुपये नकद, 1.68 करोड़ रुपये का सोना व 63 लाख रुपये की मियादी जमा जब्त किया है. सीबीआइ निदेशक सिन्हा निजी रूप से मामले की निगरानी कर रहे हैं. सीबीआइ की टीमों ने दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु व भोपाल में 20 स्थानों पर छापेमारी की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola