हरियाणा विधानसभा चुनाव : पर्चा वापस लेने की आखिरी तारीख समाप्त, चुनावी संघर्ष शुरू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चंडीगढ़ : हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए पर्चा दाखिल करने की आखिरी तारीख सोमवार को समाप्त हो जाने के बाद प्रदेश में चुनावी संघर्ष की रेखायें खिंच गयी है. कुछ राजनीतिक दलों के बागी उम्मीदवार अब भी मैदान में डटे हुए हैं जिनमें रेवाडी के विधायक रणधीर काप्रिवास हैं जिन्हें भाजपा ने दोबारा टिकट […]
विज्ञापन
चंडीगढ़ : हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए पर्चा दाखिल करने की आखिरी तारीख सोमवार को समाप्त हो जाने के बाद प्रदेश में चुनावी संघर्ष की रेखायें खिंच गयी है. कुछ राजनीतिक दलों के बागी उम्मीदवार अब भी मैदान में डटे हुए हैं जिनमें रेवाडी के विधायक रणधीर काप्रिवास हैं जिन्हें भाजपा ने दोबारा टिकट नहीं दिया है.
उन्होंने सोमवार को कहा कि वह निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं . हालांकि, गुड़गांव में भाजपा को राहत मिली है और मौजूदा विधायक उमेश अग्रवाल की पत्नी अनीता अग्रवाल ने पर्चा वापस ले लिया है . पति का टिकट कटने के बाद अनीता ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर पर्चा दाखिल किया था. प्रदेश चुनाव में कई राजनीतिक दल मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा और मुख्य विपक्षी कांग्रेस के बीच है . प्रदेश में 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए 21 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा जबकि 24 अक्टूबर को मतों की गिनती होगी .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










