लाल किले पर दशहरा में नहीं जलाये जाएंगे पटाखे, रावण के पुतलों की ऊंचाई भी 125 फुट से घटाकर 60 फुट कर दी गयी

Updated at : 08 Oct 2019 7:41 AM (IST)
विज्ञापन
लाल किले पर दशहरा में नहीं जलाये जाएंगे पटाखे, रावण के पुतलों की ऊंचाई भी 125 फुट से घटाकर 60 फुट कर दी गयी

नयी दिल्ली : दिल्ली के लाल किला मैदान में प्रसिद्ध लवकुश रामलीला में इस बार मंगलवार को रावण दहन में नही होगी आतिशबाजी. आयोजकों ने वायु प्रदूषण कम करने के लिए आतिशबाजी की परंपरा खत्म करने का कदम उठाया है. वैसे पटाखे छूटने की आवाज स्पीकर से निकाली जाएगी. लवकुश रामलीला के एक आयोजक अर्जुन […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली : दिल्ली के लाल किला मैदान में प्रसिद्ध लवकुश रामलीला में इस बार मंगलवार को रावण दहन में नही होगी आतिशबाजी. आयोजकों ने वायु प्रदूषण कम करने के लिए आतिशबाजी की परंपरा खत्म करने का कदम उठाया है.
वैसे पटाखे छूटने की आवाज स्पीकर से निकाली जाएगी. लवकुश रामलीला के एक आयोजक अर्जुन कुमार ने सोमवार को कहा, ‘‘ हम प्रदूषण के खिलाफ संदेश देना चाहते हैं. रावण का दहन तो होगा लेकिन पटाखों की आवाज स्पीकर के माध्यम से सुनायी जाएगी.” उन्होंने कहा कि रावण, उनके बेटे मेघनाथ और भाई कुंभकरण के पुतलों की ऊंचाई भी 125 फुट से घटाकर 60 फुट कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola