ePaper

OMG! मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने चुरायी बस, 65 किमी तक दौड़ायी

Updated at : 07 Oct 2019 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
OMG! मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने चुरायी बस, 65 किमी तक दौड़ायी

मेंगलुरु : मानसिक रूप से अस्थिर एक युवक उल्लाल के निकट खड़ी एक बस में सवार हो गया और उसे चलाता हुआ करीब 65 किलोमीटर उडुपी पहुंच गया. इस घटना से बस के मालिक के साथ-साथ युवक के घर वाले भी दंग रह गये. पुलिस सूत्रों ने बताया कि बस मालिक के दोस्तों और पुलिस […]

विज्ञापन

मेंगलुरु : मानसिक रूप से अस्थिर एक युवक उल्लाल के निकट खड़ी एक बस में सवार हो गया और उसे चलाता हुआ करीब 65 किलोमीटर उडुपी पहुंच गया. इस घटना से बस के मालिक के साथ-साथ युवक के घर वाले भी दंग रह गये.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बस मालिक के दोस्तों और पुलिस ने बस को उडुपी के निकट रोका. इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया और जांच के लिए उसे उल्लाल ले गए. बस चुराने वाला 20 वर्षीय युवक मोहम्मद निपहाज उल्लाल में एक सर्विस स्टेशन में काम करता था.

दरअसल बस उल्लाल से मेंगलुरु जा रही थी और शनिवार रात में सफाई के लिए चालक ने बस खड़ी की थी. दिन में जब बस साफ करने के लिए सफाईकर्मी आया तो बस वहां थी ही नहीं. इसके बाद सफाईकर्मी ने चालक को जानकारी दी और चालक ने बस मालिक को फोन किया.

इसी बीच युवक ने अपने पिता को फोन करके बताया था कि वह बस चलाकर एक पवित्र स्थान जा रहा है. युवक के पिता ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी, जिसने बस का पता लगा लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola