दिल्ली हाईकोर्ट ने शिवकुमार की जमानत याचिका पर ईडी से मांगा जवाब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Sep 2019 12:42 PM
नयी दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने मनी लॉंड्रिंग केस में कर्नाटक कांग्रेस के नेता डी के शिवकुमार की जमानत याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से सोमवार को जवाब मांगा. ईडी द्वारा मनी लॉंड्रिंग निवारण कानून (पीएमएलए) के तहत एक मामले में गिरफ्तार किये गये शिवकुमार ने उन्हें जमानत दिए जाने से इनकार करने वाली निचली […]
नयी दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने मनी लॉंड्रिंग केस में कर्नाटक कांग्रेस के नेता डी के शिवकुमार की जमानत याचिका पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से सोमवार को जवाब मांगा.
ईडी द्वारा मनी लॉंड्रिंग निवारण कानून (पीएमएलए) के तहत एक मामले में गिरफ्तार किये गये शिवकुमार ने उन्हें जमानत दिए जाने से इनकार करने वाली निचली अदालत के आदेश को उच्च न्यायालय में चुनौती दी.
कोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी किया और उससे स्थिति रिपोर्ट दायर करने के लिए कहा. मामले पर अगली सुनवायी 14 अक्टूबर को होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










