ePaper

पूर्व उप मुख्यमंत्री व राकांपा नेता अजित पवार ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

Updated at : 27 Sep 2019 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व उप मुख्यमंत्री व राकांपा नेता अजित पवार ने विधायक पद से दिया इस्तीफा

मुंबई : राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. महाराष्ट्र विधानसभाध्यक्ष हरिभाऊ बागड़े ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. बागड़े ने कहा कि उन्हें राकांपा प्रमुख शरद पवार के भतीजे एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार का इस्तीफा शाम […]

विज्ञापन

मुंबई : राकांपा के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. महाराष्ट्र विधानसभाध्यक्ष हरिभाऊ बागड़े ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है.

बागड़े ने कहा कि उन्हें राकांपा प्रमुख शरद पवार के भतीजे एवं पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार का इस्तीफा शाम में मिला. विधानसभाध्यक्ष ने कहा कि पवार ने इस्तीफा देने का कारण नहीं बताया है. बागड़े ने एक समाचार चैनल से कहा, उन्होंने हाथ से लिखा इस्तीफा मेरे पीएस (निजी सहायक) को दिया. उन्होंने वहां से मुझे फोन किया. मैं हैरान हुआ. मैंने दादा (अजित पवार) से पूछा कि वह ऐसा क्यों कर रहे हैं. दादा ने मुझे बताया कि वह मुझे बाद में बतायेंगे. उन्होंने मुझसे इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह किया.

बारामती क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे अजित पवार से संपर्क नहीं हो सका. राकांपा के अन्य नेताओं ने भी कहा कि उन्हें अपने नेता के कदम को लेकर कोई जानकारी नहीं है. एक वरिष्ठ नेता ने कहा, उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है. हमें इसके (इस्तीफे) बारे में जानकारी नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola