बारामती उपचुनाव : अपना उम्मीदवार कांग्रेस ने क्यों वापस लिया? जानें वजह

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे (Photo: PTI)

Baramati Bypoll : कांग्रेस ने बारामती विधानसभा उपचुनाव में अपना उम्मीदवार वापस ले लिया है. पार्टी ने कहा कि यह फैसला महाराष्ट्र की राजनीतिक मर्यादा और परंपरा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. इस सीट से उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार चुनाव लड़ रही हैं.

विज्ञापन

Baramati Bypoll : कांग्रेस के उम्मीदवार आकाश मोरे ने पुणे जिले के बारामती से अंतिम तारीख से ठीक पहले अपना नामांकन वापस ले लिया. मोरे ने नामांकन वापस लेने से पहले मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार, मैंने अपना नामांकन वापस ले लिया है. इस सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान 23 अप्रैल को होगा क्योंकि कई अन्य उम्मीदवार अब भी मैदान में हैं. मतदान के बाद मतगणना चार मई को होगी.

विज्ञापन

आकाश मोरे ने कहा कि चुनाव लड़ने की इच्छा मेरी थी, लेकिन पार्टी के फैसले का मैं सम्मान करता हूं. पार्टी जो बोलेगी वो मैं करूंगा. पार्टी की ओर से कहा गया कि इस बार रुक जाओ. आगे आपको मौका दिया जाएागा. मोरे के नामांकन वापस लेने का वीडियो न्यूज एजेंसी पीटीआई ने जारी किया है. देखें वीडियो.

कांग्रेस ने क्यों वापस लिया अपना उम्मीदवार?

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दो महीने पहले एक विमान दुर्घटना में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार की दुखद मृत्यु के मद्देनजर पार्टी ने अपना उम्मीदवार वापस लेने का फैसला किया है. अजित पवार, सुनेत्रा पवार के पति थे. राज्य की राजनीतिक संस्कृति, मर्यादा और संवाद को बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया.

सपकाल ने कहा कि अजित पवार के निधन के बाद उपचुनाव हो रहे हैं, इसलिए हम दो कदम पीछे हट रहे हैं. हालांकि अजित पवार ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस से की थी, लेकिन सत्ता के लिए उन्होंने बीजेपी से हाथ मिलाया था. उन्होंने कहा कि कांग्रेस बारामती से अपना नाम वापस ले रही है, लेकिन किसी भी उम्मीदवार का समर्थन नहीं कर रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola