सिंगल यूज प्‍लास्टिक पर प्रतिबंध नहीं लगायेगी सरकार, 2 अक्‍तूबर से शुरू होगा जनांदोलन : जावड़ेकर

Updated at : 19 Sep 2019 5:13 PM (IST)
विज्ञापन
सिंगल यूज प्‍लास्टिक पर प्रतिबंध नहीं लगायेगी सरकार, 2 अक्‍तूबर से शुरू होगा जनांदोलन : जावड़ेकर

नयी दिल्ली : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एकल प्रयोग वाले (सिंगल यूज) प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने के बारे में स्थिति को स्पष्ट करते हुये बृहस्पतिवार को कहा कि इसका प्रयोग प्रतिबंधित करने जैसी कोई बात नहीं है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी दो अक्तूबर को इस श्रेणी के प्लास्टिक का […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने एकल प्रयोग वाले (सिंगल यूज) प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने के बारे में स्थिति को स्पष्ट करते हुये बृहस्पतिवार को कहा कि इसका प्रयोग प्रतिबंधित करने जैसी कोई बात नहीं है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी दो अक्तूबर को इस श्रेणी के प्लास्टिक का प्रयोग लोगों की स्वप्रेरणा से बंद करने के लिए देशव्यापी जनांदोलन की शुरुआत करेंगे.

जावड़ेकर ने संवाददाताओं को बताया, ‘प्रधानमंत्री ने हाल ही में कोप 14 सम्मेलन में अपने संबोधन में स्पष्ट शब्दों में लोगों से इसके इस्तेमाल को बंद करने का आह्वान किया था. इससे साफ है कि यह एक जनांदोलन है.’ उन्होंने कहा कि देश में फिलहाल शोधिन एवं पुनर्चक्रण योग्य प्लास्टिक को भी इकट्ठा नहीं किया जाता है. यह एक बड़ी समस्या है.

इसके मद्देनजर दो अक्तूबर से प्रधानमंत्री मोदी, देश के सभी शहरों और गांवों में कचरा एकत्र करने का अभियान शुरू करेंगे. जिससे शोधन योग्य प्लास्टिक का पुनर्चक्रण किया जा सके. उन्होंने बताया कि एकल प्रयोग वाले प्लास्टिक की श्रेणी में पानी की बोतल में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक और थर्माकोल के अलावा, और कौन सी वस्तुएं शामिल की गयी हैं, उनकी जल्द ही एक सूची जारी की जायेगी.

उल्लेखनीय है कि कोप 14 सम्मेलन में मोदी ने विश्व समुदाय से भी सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने का आह्वान किया था. वह आगामी 23 सितंबर को अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र द्वारा जलवायु परिवर्तन पर आयोजित हो रहे विश्व सम्मेलन में भी भारत के इस दिशा में किये जा रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए इसे वैश्विक मुहिम बनाने की अपील करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola