पलामू की महिला ने कोयल पुल से लगाई छलांग, दो मासूम बच्चों को छोड़कर किया आत्महत्या का प्रयास

Updated at : 11 Mar 2026 12:45 PM (IST)
विज्ञापन
Palamu News

पलामू का मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल, जहां महिला का इलाज किया गया.

Palamu News: पलामू के शहर थाना क्षेत्र स्थित कोयल पुल से एक महिला ने दो छोटे बच्चों को पुल पर छोड़कर नीचे छलांग लगा दी. पुलिस ने घायल महिला को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. महिला लेस्लीगंज की रहने वाली बताई जा रही है और मामले की जांच जारी है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

पलामू से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट

Palamu News: झारखंड के पलामू जिले में बुधवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई. शहर थाना क्षेत्र स्थित कोयल पुल पर एक महिला ने अपने दो छोटे बच्चों को पुल पर छोड़कर नीचे छलांग लगा दी. घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला अपने दोनों बच्चों के साथ पुल पर पहुंची थी. कुछ देर बाद अचानक उसने बच्चों को वहीं खड़ा छोड़ दिया और पुल से नीचे छलांग लगा दी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही टीओपी के तीन के टाइगर मोबाइल के जवान सुनील कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने तत्काल टीओपी वन प्रभारी इंद्रदेव पासवान को घटना की सूचना दी. इसके बाद पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को तुरंत मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है और डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

लेस्लीगंज की रहने वाली है महिला

पुलिस के अनुसार घायल महिला की पहचान आरती देवी के रूप में हुई है. वह लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के नावागेठा गांव निवासी शशि राम की पत्नी बताई जा रही है. वहीं आरती देवी का मायका चैनपुर थाना क्षेत्र के गर्दा नेउरा गांव में बताया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला के परिजन भी अस्पताल पहुंचने की तैयारी में हैं.

इसे भी पढ़ें: साइकिल से विधानसभा पहुंचे झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी, गैस-तेल संकट का विरोध

मानसिक तनाव की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल महिला के आत्महत्या का प्रयास करने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. हालांकि प्रारंभिक तौर पर मानसिक तनाव की बात सामने आ रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और महिला के परिजनों से भी पूछताछ की जाएगी. घटना के बाद कुछ समय के लिए कोयल पुल पर लोगों की भीड़ लगने से जाम की स्थिति भी बन गई थी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और यातायात को सामान्य कराया. पुलिस का कहना है कि महिला के बयान के बाद ही घटना के पीछे की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी.

इसे भी पढ़ें: पलामू में पुलिस-प्रशासन चुस्त, डीआईजी ने सिविल कोर्ट परिसर और कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola