ePaper

चिन्मयानंद को संरक्षण दे रही भाजपा सरकार: प्रियंका गांधी

Updated at : 19 Sep 2019 2:05 PM (IST)
विज्ञापन
चिन्मयानंद को संरक्षण दे रही भाजपा सरकार: प्रियंका गांधी

नयी दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बलात्कार के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को उसी तरह से संरक्षण दे रही है जैसे उसने उन्नाव मामले के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को दिया था. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘उन्नाव बलात्कार मामले […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार बलात्कार के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद को उसी तरह से संरक्षण दे रही है जैसे उसने उन्नाव मामले के आरोपी कुलदीप सिंह सेंगर को दिया था. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘उन्नाव बलात्कार मामले में भाजपा सरकार और पुलिस की लापरवाही व आरोपी को सरंक्षण दिए जाने का हश्र सबके सामने है. "

प्रियंका ने कहा, ‘अब भाजपा सरकार और उप्र पुलिस शाहजहाँपुर मामले में वही दोहरा रही है, पीड़िता भय में है. लेकिन भाजपा सरकार पता नहीं किस चीज का इंतजार कर रही है. ‘ गौरतलब है कि चिन्मयानंद के खिलाफ दुष्कर्म की रपट दर्ज न होने से नाराज छात्रा ने बुधवार को सुबह इलाहाबाद उच्च न्यायालय का रुख किया. पीड़ित छात्रा का कहना है कि स्वामी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola