ePaper

पासवान ने न्यायपालिका में भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल के लिए संविधान संशोधन की कही बात

Updated at : 14 Sep 2019 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
पासवान ने न्यायपालिका में भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल के लिए संविधान संशोधन की कही बात

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने शनिवार को हिंदी को चौतरफा बढ़ावा देने की वकालत करते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के साथ ही देश के सभी उच्च न्यायालयों में भारतीय भाषाओं का इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए संविधान में संशोधन किया जाना चाहिए. लोकशक्ति जनशक्ति पार्टी नेता ने यहां संवाददाताओं से बात […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने शनिवार को हिंदी को चौतरफा बढ़ावा देने की वकालत करते हुए कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के साथ ही देश के सभी उच्च न्यायालयों में भारतीय भाषाओं का इस्तेमाल सुनिश्चित करने के लिए संविधान में संशोधन किया जाना चाहिए. लोकशक्ति जनशक्ति पार्टी नेता ने यहां संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि 1950 में जब संविधान को अंगीकार किया गया था, तब अंग्रेजी को कामकाजी भाषा के तौर पर सिर्फ 15 वर्षों के लिए सेवा में माना गया था.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 1950 से लेकर अब तक उसका यह दर्जा अब भी बरकरार है, जबकि हिंदी जिसे आधिकारिक भाषा बनाया गया था, उसकी अनदेखी हुई. उन्होंने कहा कि भाषा लोगों के जन्म स्थान और आसपास के माहौल से जुड़ी है और अंग्रेजी भारतीयों पर थोपी गयी है. हिंदी भाषा की इजाजत अभी सिर्फ उच्च न्यायालयों में होने का जिक्र करते हुए पासवान ने कहा कि अंग्रेजी सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों में अनिवार्य नहीं, बल्कि वैकल्पिक होनी चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola