न्यायालय ने दिया आदेश,अयोध्या मामले के सीधे प्रसारण या रिकॉर्डिंग संबंधी याचिका सीजेआई के समक्ष सूचीबद्ध की जाए
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2019 11:58 AM
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या भूमि विवाद मामले की सुनवाई के सीधे प्रसारण या रिकॉर्डिंग की मांग करने वाली याचिका को प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अगुवाई वाली पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए. प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) की अगुवाई वाली पांच न्यायाधीशों की एक संवैधानिक पीठ अयोध्या भूमि विवाद […]
नयी दिल्ली : उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि अयोध्या भूमि विवाद मामले की सुनवाई के सीधे प्रसारण या रिकॉर्डिंग की मांग करने वाली याचिका को प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अगुवाई वाली पीठ के समक्ष सूचीबद्ध किया जाए. प्रधान न्यायाधीश (सीजेआई) की अगुवाई वाली पांच न्यायाधीशों की एक संवैधानिक पीठ अयोध्या भूमि विवाद मामले की सुनवाई कर रही है. पूर्वआरएसएस विचारक के एन गोविंदाचार्य की याचिका में अयोध्या मामले की सुनवाई के सीधे प्रसारण या रिकॉर्डिंग की मांग की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










