Nawada News : 30 साल पुराने मामले का फरार वारंटी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Nawada News :

पुलिस की सांकेतिक फोटो

पैजूना गांव में तीस साल से एक वारंटी फरार चल रहा था. गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुरेश प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

पैजूना गांव में तीस साल से एक वारंटी फरार चल रहा था. गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुरेश प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

Nawada News : (अनिल कुमार ) अकबरपुर थाना क्षेत्र के पैजूना गांव से वर्षों पुराने मामले में फरार चल रहे वारंटी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि वारंट के आलोक में अकबरपुर थाना कांड संख्या 102/96, के वारंटी सुरेश प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है .

पुलिस वारंटियों के खिलाफ कर रही छापेमारी

गिरफ्तार वारंटी सुरेश प्रसाद, ग्राम पैजूना थाना का निवासी बताया जाता है. पुलिस द्वारा विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया . थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिन्हा ने कहा कि फरार वारंटियों के खिलाफ थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और न्यायालय से जुड़े मामलों में पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में चर्चा का माहौल है.

Also Read: नवादा में आज: शहर में आज का कार्यक्रम, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, जानिए एक क्लिक में

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन