लखीसराय में चोरी मामले का NBW वारंटी गिरफ्तार, NH-80 किनारे 48 लीटर महुआ शराब बरामद
Published by : Pratyush Prashant Updated At : 21 May 2026 2:40 PM
पुलिस गिरफ्त में वारंटी
Lakhisarai Crime News: लखीसराय के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी मामले के एक NBW वारंटी को गिरफ्तार किया है. वहीं दूसरी ओर खेमतरनी स्थान गांव के पास से 48 लीटर महुआ चुलाई शराब भी बरामद की गयी है.
Lakhisarai Crime News: सूर्यगढ़ा (लखीसराय) से राजेश कुमार गुप्ता की रिपोर्ट. लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार और गुरुवार की रात संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी के एक पुराने मामले में फरार चल रहे एनबीडब्ल्यू वारंटी को गिरफ्तार कर लिया. इसके साथ ही पुलिस ने एनएच-80 किनारे लावारिस हालत में रखी 48 लीटर महुआ चुलाई शराब भी जब्त की है. दोनों मामलों के बाद इलाके में पुलिस कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है.
रात में घर से दबोचा गया वारंटी
जानकारी के अनुसार एसआई मोहम्मद आलम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रतनुपुर गांव में छापेमारी की. इस दौरान सूर्यगढ़ा थाना कांड संख्या 293/19 से जुड़े चोरी के मामले में फरार चल रहे एनबीडब्ल्यू वारंटी सीताराम कुमार को गिरफ्तार किया गया.
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी रतनुपुर गांव निवासी गणेश महतो का पुत्र है. सूर्यगढ़ा थानाध्यक्ष रोहित कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को रात करीब 1:20 बजे उसके घर से गिरफ्तार किया गया.
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को गुरुवार को लखीसराय कोर्ट में पेश किया गया.
NH-80 किनारे मिली महुआ शराब
इधर पुलिस ने खेमतरनी स्थान गांव के पास एनएच-80 किनारे ग्रामीण सड़क से बड़ी मात्रा में महुआ चुलाई शराब बरामद की है.
बताया गया कि शराब लावारिस हालत में पड़ी हुई थी. पुलिस ने मौके से कुल 48 लीटर महुआ शराब जब्त की.
इस कार्रवाई को एसआई अमित कुमार ने अंजाम दिया. मामले को लेकर सूर्यगढ़ा थाना में कांड संख्या 122/26 दर्ज किया गया है.
अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी
पुलिस ने शराब बरामदगी मामले में अज्ञात तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि शराब तस्करों की पहचान के लिए आसपास के इलाकों में छानबीन की जा रही है.
सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही पुलिस कार्रवाई से अपराधियों और शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है.
अपराध और शराब तस्करी पर पुलिस की नजर
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. आने वाले दिनों में भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी.
Also Read: Bhagalpur. मौसम खराब होते ही गंगा में नाव परिचालन पर रोक, प्रशासन अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pratyush Prashant
महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एम.ए. तथा जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से मीडिया और जेंडर में एमफिल-पीएचडी के दौरान जेंडर संवेदनशीलता पर निरंतर लेखन. जेंडर विषयक लेखन के लिए लगातार तीन वर्षों तक लाडली मीडिया अवार्ड से सम्मानित रहे. The Credible History वेबसाइट और यूट्यूब चैनल के लिए कंटेंट राइटर और रिसर्चर के रूप में तीन वर्षों का अनुभव. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल, बिहार में राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लेखन कर रहे हैं. किताबें पढ़ने, वायलिन बजाने और कला-साहित्य में गहरी रुचि रखते हैं तथा बिहार को सामाजिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक दृष्टि से समझने में विशेष दिलचस्पी.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










