आर्थिक विकास में आयी सुस्ती संबंधी खबरों पर बोले राहुल गांधी, संस्थाओं को नष्ट कर रही भाजपा सरकार

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऑटो क्षेत्र के संकट और आर्थिक विकास में आयी सुस्ती संबंधी खबरों को लेकर शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश में कुछ निर्माण नहीं कर सकती, वह सिर्फ दशकों की कड़ी मेहनत से बनी संस्थाओं को नष्ट कर सकती है. गांधी ने ट्वीट किया, भाजपा […]
नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऑटो क्षेत्र के संकट और आर्थिक विकास में आयी सुस्ती संबंधी खबरों को लेकर शनिवार को आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश में कुछ निर्माण नहीं कर सकती, वह सिर्फ दशकों की कड़ी मेहनत से बनी संस्थाओं को नष्ट कर सकती है.
गांधी ने ट्वीट किया, भाजपा सरकार कुछ निर्माण नहीं कर सकती. वह सिर्फ उन चीजों को नष्ट कर सकती है जो दशकों की कड़ी मेहनत और लगन से निर्मित हुई हैं. इससे पहले पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया कि देश के कुछ जानेमाने उद्योगपतियों के आगाह करने के बावजूद यह सरकार विकास के बजाय विभाजन में लगी हुई है. सुरजेवाला ने ट्वीट किया, कार बिक्री में 15 से 48 प्रतिशत तक की गिरावट. 30 इस्पात कंपनियां बंद हुईं. उन्होंने दावा किया, औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख नाम राहुल बजाज, आदि गोदरेज, नारायणमूर्ति ने सामाजिक वैमनस्य, घृणा अपराध और मंदी को लेकर आगाह किया. सुरजेवाला ने कहा, फिर भी मोदी सरकार रोजगार के बजाय तिरस्कार और विकास के बजाय विभाजन पर ध्यान लगाये हुए है. यह न्यू इंडिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










