ePaper

उन्नाव पीड़िता की चिट्ठी न मिलने पर सीजेआइ ने सेक्रेटरी जनरल से मांगा जवाब, सुनवाई आज

Updated at : 01 Aug 2019 6:06 AM (IST)
विज्ञापन
उन्नाव पीड़िता की चिट्ठी न मिलने पर सीजेआइ ने सेक्रेटरी जनरल से मांगा जवाब, सुनवाई आज

सड़क हादसा : सीबीआइ ने विधायक सेंगर समेत 10 के खिलाफ दर्ज किया नामजद केस नयी दिल्ली/रायबरेली : सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता द्वारा प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को लिखी गयी चिट्ठी पर बुधवार को संज्ञान लिया. यह चिट्ठी नहीं मिलने पर सीजेआइ गोगोई ने नाराजगी जतायी और अपने सेक्रेटरी जनरल से एक हफ्ते […]

विज्ञापन
सड़क हादसा : सीबीआइ ने विधायक सेंगर समेत 10 के खिलाफ दर्ज किया नामजद केस
नयी दिल्ली/रायबरेली : सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता द्वारा प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई को लिखी गयी चिट्ठी पर बुधवार को संज्ञान लिया. यह चिट्ठी नहीं मिलने पर सीजेआइ गोगोई ने नाराजगी जतायी और अपने सेक्रेटरी जनरल से एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट मांगी है.
जस्टिस गोगोई ने सेक्रेटरी जनरल से पूछा है कि 12 जुलाई को लिखी गयी चिट्ठी उनके सामने अब तक क्यों पेश नहीं की गयी? उन्होंने बताया कि उन्हें मीडिया में चल रही खबरों से इस चिट्ठी के बारे में जानकारी मिली है. उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यवश, यह चिट्ठी अभी तक सामने नहीं आयी है, लेकिन समाचार पत्रों में ऐसे खबर प्रकाशित हुई है कि मानो मैंने इस चिट्ठी को पढ़ लिया है और इस पर कोई कार्रवाई नहीं की है.

चीफ जस्टिस गुरुवार को उन्नाव केस की सुनवाई करेंगे. दुष्कर्म पीड़ित ने इस चिट्ठी में अपनी जान को खतरे की आशंका जतायी थी और कुछ घटनाओं का भी जिक्र किया था.

सीजेआइ गोगोई की पीठ ने ये टिप्पणियां उस वक्त कीं, जब दुष्कर्म मामले में न्याय मित्र की भूमिका निभा रहे वरिष्ठ वकील वी गिरि ने उन्नाव प्रकरण सुनवाई के लिए शीघ्र सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया. इसके बाद शीष्र अदालत ने इस मामले को गुरुवार के लिए सूचीबद्ध करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को उन्नाव दुष्कर्म मामले की पीड़ित से संबंधित दुर्घटना के बारे में प्रगित रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया.
जस्टिस गोगोई ने पूछा- क्यों नहीं पेश की गयी चिट्ठी, यूपी सरकार से भी मांगी रिपोर्ट
दुष्कर्म पीड़िता ने गोगोई को चिट्ठी लिख मांगी थी मदद
पीड़िता ने 12 जुलाई को सीजेआइ गोगोई को चिट्ठ लिख कर मदद मांगी थी. इस चिट्ठी में विधायक सेंगर की धमकियों का जिक्र किया गया था. चिट्ठी में दावा किया गया है कि 7-8 जुलाई को सेंगर से कथित संबंध रखने वाले कुछ लोगों ने पीड़ित के परिवार को गंभीर परिणामों की चेतावनी दी थी.
चिट्ठी पर पीड़ित, उसकी मां और चाची के हस्ताक्षर हैं. चिट्ठी के अनुसार, सात जुलाई को बलात्कार मामले में एक आरोपी के बेटे नवीन सिंह, शशि सिंह, मनोज सिंह, (सेंगर के भाई) और कन्नू मिश्रा उनके घर आये थे और उन्हें धमकी दी थी. पत्र में उन्हें धमकी देने वाले लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है. इस चिट्ठी को इलाहाबाद हाइकोर्ट और यूपी सरकार के अन्य प्राधिकारियों को भी भेजा गया था.
सीबीआइ ने शुरू की जांच पीड़िता की हालत नाजुक
सीबीआइ ने उन्नाव पीड़िता के सड़क दुर्घटना मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और 10 अन्य के खिलाफ हत्या के आरोपों के तहत मामला दर्ज किया है. सीबीआइ का एक दल रायबरेली के गुरबख्शगंज पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर िदया है. इधर, लखनऊ के िकंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर प्रभारी डॉ संदीप तिवारी ने बताया िक पीड़िता और उनके वकील की हालत नाजुक बनी हुई है. उनमें कोई सुधार नहीं हो रहा है. दोनों अभी भी होश में नहीं हैं. पीड़िता के शरीर में कई जगह हड्डियां टूटी हैं.
इन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा हुआ दर्ज
कार दुर्घटना में भाजपा विधायक सेंगर, उनके भाई मनोज सिंह सेंगर, विनोद मिश्रा, हरिपाल सिंह, नवीन सिंह, कोमल सिंह, अरुण सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, रिंकू सिंह और अवधेश सिंह के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है.
न्याय की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे : प्रियंका
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि उन्नाव बलात्कार मामला और पीड़िता के पूरे परिवार को प्रताड़ित करना सत्ता के संरक्षण के बिना संभव नहीं है. अब परतें खुल रही हैं तथा भाजपा नेताओं के नाम और पुलिस की लीपापोती सामने आ रही है. कांग्रेस न्याय के लिए प्रतिबद्ध है. ये लड़ाई हम मजबूती से लड़ेंगे. इधर, लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया.
कोर्ट के रुख से इंसाफ की उम्मीद : माया
बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के रुख से पीड़िता को इंसाफ मिलने की उम्मीद जगी है. उन्नाव पीड़िता और उसके परिवार की हत्या का प्रयास और मुकदमों की वापसी के लिए विधायक द्वारा धमकी का आरोप काफी गंभीर मामला है, जिसका सुप्रीम कोर्ट द्वारा संज्ञान लिया जाना अतिस्वागत योग्य है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola