ePaper

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस छोड़ BJP में होंगे शामिल

Updated at : 30 Jul 2019 2:54 PM (IST)
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दिया इस्तीफा, कांग्रेस छोड़ BJP  में होंगे शामिल

नयी दिल्लीः गांधी परिवार के बेहद करीबी माने जाने वाले सांसद संजय सिंह ने पार्टी और राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया. वो बुधवार को बीजेपी में शामिल होंगे. संजय सिंह ने इस्तीफे के बाद कहा, ‘मैं कांग्रेस इसलिए छोड़ रहा हूं क्योंकि कांग्रेस नेतृत्व में जीरो है. मैं ‘सबका साथ सबका विकास’ के कारण मोदी […]

विज्ञापन
नयी दिल्लीः गांधी परिवार के बेहद करीबी माने जाने वाले सांसद संजय सिंह ने पार्टी और राज्यसभा से इस्तीफा दे दिया. वो बुधवार को बीजेपी में शामिल होंगे. संजय सिंह ने इस्तीफे के बाद कहा, ‘मैं कांग्रेस इसलिए छोड़ रहा हूं क्योंकि कांग्रेस नेतृत्व में जीरो है. मैं ‘सबका साथ सबका विकास’ के कारण मोदी का समर्थन करता हूं.’

संजय सिंह अमेठी के राज परिवार से आते हैं. इस बार के लोकसभा चुनाव में संजय सिंह सुल्तानपुर संसदीय सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन हार गए. डॉ. संजय सिंह असम से राज्यसभा सदस्य हैं और उनका कार्यकाल अभी एक साल का बचा हुआ था. गांधी परिवार के साथ रिश्ता होने की वजह से उन्हें राजनीति के मैदान में काफी चर्चा मिली.
संजय सिंह 1998 में अमेठी संसदीय सीट से कांग्रेस के कैप्टन सतीश शर्मा को हराकर सासंद चुने गए थे. इसके बाद वो अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे. राहुल गांधी के कांग्रेस में एंट्री करने के बाद उन्होंने बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में वापसी की. 2009 के लोकसभा चुनाव में संजय सिंह सुल्तापुर सीट से सांसद चुने गए थे.
संजय सिंह 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से नाराज हो गए थे, जिसके बाद पार्टी ने उन्हें असम से राज्यसभा भेजा था. इसके चलते सुल्तानपुर सीट से उनकी दूसरी पत्नी अमिता सिंह चुनाव लड़ी थीं, लेकिन वो जीत नहीं सकीं. हालांकि संजय सिंह की पहली पत्नी गरिमा सिंह मौजूदा समय में अमेठी से बीजेपी की विधायक हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola