ePaper

कारगिल की जीत भारत की ताकत, दृढ़ संकल्प और क्षमता का प्रतीक : पीएम मोदी

Updated at : 27 Jul 2019 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
कारगिल की जीत भारत की ताकत, दृढ़ संकल्प और क्षमता का प्रतीक : पीएम मोदी

नयी दिल्‍ली :पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कारगिल विजय भारत के पराक्रम का प्रतीक थी और देश के प्रति सशस्त्र बलों की समर्पण भावना के साथ राष्ट्र की सुरक्षा अभेद्य रहेगी. कारगिल युद्ध के 20 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में मोदी […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली :पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि कारगिल विजय भारत के पराक्रम का प्रतीक थी और देश के प्रति सशस्त्र बलों की समर्पण भावना के साथ राष्ट्र की सुरक्षा अभेद्य रहेगी.

कारगिल युद्ध के 20 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में मोदी ने कहा कि कुछ देश आतंकवाद को फैलाने के लिए छद्म युद्ध का सहारा ले रहे हैः मोदी ने यहां कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सैन्यकर्मियों और भूतपूर्व सैनिकों की मौजूदगी में कहा, करगिल की जीत भारत के पराक्रम, दृढ़ संकल्प और क्षमता का प्रतीक थी.

उन्होंने कहा, युद्ध सरकारों द्वारा नहीं बल्कि पूरे देश द्वारा लड़े जाते हैं, कारगिल की जीत आज भी पूरे देश को प्रेरणा देती है…कारगिल हर भारतीय की जीत थी. मोदी ने कहा कि पाकिस्तान ने करगिल में दुस्साहस करके 1999 में सीमाओं को फिर से खींचने का प्रयास किया था, लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों ने उनके नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया था.

उन्होंने कहा, युद्ध के चरम पर होने के दौरान मैं कारगिल गया था और यह मेरे लिए तीर्थयात्रा जैसा था. मोदी ने कहा कि देश की सुरक्षा अभेद्य है और यह ऐसी ही बनी रहेगी. सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण पर प्रधानमंत्री ने कहा कि समय आ गया है कि हमारी सेना, नौसेना और वायुसेना अपने उच्चतम शिखर को प्राप्त करने का सामर्थ्य रखे और आधुनिक बने, यह हमारा प्रयास है.

उन्होंने कहा, देश सुरक्षित होगा तभी विकास संभव है…देश की सुरक्षा की बात जब आती है तो हम किसी दबाव में नहीं आयेंगे. उन्होंने कहा कि रक्षा बलों का आधुनिकीकरण उनकी सरकार की एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता है.

इस मौके पर कारगिल के शहीदों की वीरगाथा पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाया गया. समारोह में सेना के जवानों ने भी शानदार प्रस्‍तुति दी. स्‍टेडियम में बड़ी संख्‍या में लोग मौजूद हैं. कारगिल विजय दिवस समारोह के दौरान जब एक शहीद की पत्नी को सम्मानित करने के लिए स्टेज पर लाया गया तो उनकी कहानी सुनकर पीएम मोदी और सेना प्रमुख बिपिन रावत भावुक हो गए. समारोह में बॉलीवुड सिंगर मोहित चौहान ने भी अपनी प्रस्‍तुति दी.

इससे पहले कारगिल युद्ध के 20 साल पूरा होने के मौके पर पीएम मोदी ने ट्वीट किया. उन्‍होंने युद्ध के दौरान उस क्षेत्र के अपने दौरे और जवानों के साथ बातचीत करने वाली तस्वीरें शुक्रवार को साझा की.

उन्होंने टि्वटर पर कहा, साल 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान मुझे कारगिल जाने और हमारे बहादुर सैनिकों के साथ एकजुटता दिखाने का अवसर मिला. प्रधानमंत्री ने कहा कि साल 1999 में वह जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भाजपा के लिए काम कर रहे थे. मोदी ने कहा, कारगिल का दौरा और सैनिकों के साथ बातचीत अविस्मरणीय है. तस्वीरों में वह सैन्यकर्मियों से बातचीत करते और घायल सैनिकों से मुलाकात करते दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola