ePaper

पहले मौलवी ने किया रेप,अब घर वाले पड़े हैं जान के पीछे

Updated at : 22 Jul 2014 10:48 AM (IST)
विज्ञापन
पहले मौलवी ने किया रेप,अब घर वाले पड़े हैं जान के पीछे

नयी दिल्‍ली : अफगानिस्तान में एक मौलवी ने 10 साल की मासूम लड़की के साथ बलात्‍कार की घटना को अंजाम दिया. खबर है कि मौलवी ने मस्जिद जैसी पाक़ जगह पर उस मासूम के साथ रेप किया. बताया जा रहा है कि दुष्कर्म करने वाला मौलवी उसे कुरान पढ़ाता था. मौलवी के हैवानियत की शिकार […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : अफगानिस्तान में एक मौलवी ने 10 साल की मासूम लड़की के साथ बलात्‍कार की घटना को अंजाम दिया. खबर है कि मौलवी ने मस्जिद जैसी पाक़ जगह पर उस मासूम के साथ रेप किया. बताया जा रहा है कि दुष्कर्म करने वाला मौलवी उसे कुरान पढ़ाता था.

मौलवी के हैवानियत की शिकार उस मासूम लड़की की जान को अब अपनों से ही खतरा है. बताया जा रहा है कि रेप के बाद लड़की के परिवार वाले उसे मार देने की योजना बना रहे हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि मौलवी ने 1 मई को नाबालिग के साथ दुष्‍कर्म किया था. फिलहाल लड़की का इलाज एक अस्‍पताल में किया जा रहा है,जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ कर रही है.आरोपी मौलवी ने अपने बचाव में खोखली दलील देते हुए कहा कि लड़की की सहमति से हुआ था और उसे लगा कि लड़की की उम्र ज्यादा थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola