ePaper

एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने जल संरक्षण मंत्री के घर के बाहर किया ''केकड़ा फेंक'' प्रदर्शन, जानिये क्यों...?

Updated at : 09 Jul 2019 8:17 PM (IST)
विज्ञापन
एनसीपी के कार्यकर्ताओं ने जल संरक्षण मंत्री के घर के बाहर किया ''केकड़ा फेंक'' प्रदर्शन, जानिये क्यों...?

पुणे : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार के जल संरक्षण मंत्री तानाजी सावंत के घर के बाहर केकड़े फेंककर प्रदर्शन किया. ये लोग सावंत के उस दावे का विरोध कर रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि तटीय रत्नागिरि जिले का तिवारे बांध केकड़ों की वजह से टूटा है. […]

विज्ञापन

पुणे : राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को महाराष्ट्र सरकार के जल संरक्षण मंत्री तानाजी सावंत के घर के बाहर केकड़े फेंककर प्रदर्शन किया. ये लोग सावंत के उस दावे का विरोध कर रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि तटीय रत्नागिरि जिले का तिवारे बांध केकड़ों की वजह से टूटा है. पिछले सप्ताह उनके दावे के सामने आने के बाद उन्हें चौतरफा आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है.

इसे भी देखें : मेरा भाषण चोरी का नहीं, दिल से दिया था- महुआ मोइत्रा :पांच बड़ी ख़बरें

मंत्री तानाजी सावंत ने कहा था कि केकड़ों ने तिवारे बांध की दीवारों को खोखला कर दिया, जिस वजह से बांध टूट गया और कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी. रुपाली चाकनकर के नेतृत्व में एनसीपी कार्यकर्ता जल संरक्षण मंत्री सावंत के घर पहुंचे और कुछ जीवित केकड़ों को वहां फेंक दिया.

इससे पहले सावंत के बयान के सामने आने के बाद कोल्हापुर और ठाणे में एनसीपी कार्यकर्ता पुलिस के पास पहुंचे. उन्होंने पुलिस से कहा कि वे उन केकड़ों के खिलाफ ‘हत्या’ का मामला दर्ज कराना चाहते हैं, जिन्होंने बांध को नुकसान पहुंचाया. मुंबई से 250 किलोमीटर दूर चिपलून के निकट बना यह बांध दो जुलाई को टूट गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola