एएन-32 विमान दुर्घटना : बचाव दल के 12 सदस्यों को बचाने में जुटी वायुसेना, 17 दिनों से सीमाई इलाकों में फंसी है टीम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jun 2019 5:46 PM
ईटानगर : अरुणाचल प्रदेश में एएन-32 विमान के दुर्घटनास्थल पर फंसे बचाव दल के 12 सदस्यों को वायुमार्ग के जरिये बाहर निकालने के लिए वायुसेना हर संभव प्रयास कर रही है. वायुसेना के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. बचाव दल के सदस्य 17 दिन से सियांग और शी-योमी जिलों के सीमाई इलाकों […]
ईटानगर : अरुणाचल प्रदेश में एएन-32 विमान के दुर्घटनास्थल पर फंसे बचाव दल के 12 सदस्यों को वायुमार्ग के जरिये बाहर निकालने के लिए वायुसेना हर संभव प्रयास कर रही है. वायुसेना के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. बचाव दल के सदस्य 17 दिन से सियांग और शी-योमी जिलों के सीमाई इलाकों में 12 हजार फुट की उंचाई पर फंसे हैं. उन्हें दुर्घटना के शिकार हुए 13 लोगों के शवों और विमान का ब्लैक बॉक्स निकालने के लिए वायुमार्ग के जरिये दुर्घटनास्थल पर उतारा गया था.
इसे भी देखें : 2016 से अब तक वायुसेना ने दुर्घटनाओं में गंवाए 27 विमान एवं हेलीकॉप्टर
अधिकारियों ने कहा कि टीम मौसम में सुधार का इंतजार कर रही है, ताकि उन्हें वायुमार्ग के जरिये वहां से निकाला जा सके. शिलांग में मौजूद वायुसेना के प्रवक्ता विंग कमांडर रत्नाकार सिंह ने शनिवार को एक बयान में कहा कि वायुसेना और पर्वतारोही टीम को जल्द से जल्द घटनास्थल से बाहर निकालने का हरसंभव प्रयास कर रही है.
विंग कमांडर सिंह ने कहा कि मानसून की सक्रिय परिस्थितियों के बावजूद दुर्घटनास्थल तक पहुंचने के लिए कई अभियान चलाये जा चुके हैं, लेकिन अत्यधिक बादल होने की वजह से हेलीकॉप्टर वहां नहीं उतारे जा पाये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










