ePaper

Shocking! 10 रुपये के पुराने नोट ने ले ली हनीफ की जान, जानें पूरा मामला

Updated at : 25 Jun 2019 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
Shocking! 10 रुपये के पुराने नोट ने ले ली हनीफ की जान, जानें पूरा मामला

मुंबई : मुंबई के दादर इलाके में 10 रुपये के नोट को लेकर हुई बहस के चलते 35 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी गई. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात पीड़ित हनीफ सिद्दीकी दादर (पश्चिम) रेलवे स्टेशन के बाहर से रेहड़ी वाले से सब्जी खरीद रहे थे. पुलिस ने बताया […]

विज्ञापन

मुंबई : मुंबई के दादर इलाके में 10 रुपये के नोट को लेकर हुई बहस के चलते 35 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी गई. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सोमवार की रात पीड़ित हनीफ सिद्दीकी दादर (पश्चिम) रेलवे स्टेशन के बाहर से रेहड़ी वाले से सब्जी खरीद रहे थे.

पुलिस ने बताया कि पुराना नोट देने पर दोनों के बीच बहस होने लगी और इसके बाद दोनों में हाथापाई हो गई, जिस दौरान रेहड़ी ने वाले सिद्दीकी को कथित रूप से चाकू घोंप दिया. उन्होंने बताया कि सिद्दीकी को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

सब्जी विक्रेता मौका-ए-वारदात से फरार हो गया था और उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola