दिल्ली में बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की हत्या
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jun 2019 11:35 AM
नयी दिल्ली : देश की राजधानी में एक बुजुर्ग दंपती और उनकी नौकर घर में मृत मिले. आशंका जतायी जा रही है कि तीनों का मर्डर किया गया है. मामला वसंत इन्क्लेव का है. बताया जाता है कि बुजुर्ग दंपती विष्णु और शशि माथुर अपने घर में मृत मिले. उनके साथ उनकी नौकरानी खुशबू भी […]
नयी दिल्ली : देश की राजधानी में एक बुजुर्ग दंपती और उनकी नौकर घर में मृत मिले. आशंका जतायी जा रही है कि तीनों का मर्डर किया गया है. मामला वसंत इन्क्लेव का है.
बताया जाता है कि बुजुर्ग दंपती विष्णु और शशि माथुर अपने घर में मृत मिले. उनके साथ उनकी नौकरानी खुशबू भी मृत पड़ी हुई थी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी है. मामले की छानबीन की जा रही है. आशंका जतायी जा रहा है कि संपत्ति के लिए किसी ने इनकी हत्या कर दी होगी.
हालांकि, पुलिस ने इस मामले में अब तक कुछ भी नहीं कहा है. पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले वह कुछ भी नहीं कहेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










