फारूक अब्दुल्ला बोले- उर्दू भारत की गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक, किसी संप्रदाय की भाषा नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Jun 2019 10:23 PM
श्रीनगर : नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि उर्दू कभी भी किसी धर्म या संप्रदाय की भाषा नहीं रही, लेकिन सांप्रदायिक मानसिकता के कुछ लोग इसे लेकर दुर्भावना के साथ दुष्प्रचार कर रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक ने स्थानीय भाषाओं को भी बराबर सम्मान देने की आवश्यकता को […]
श्रीनगर : नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शनिवार को कहा कि उर्दू कभी भी किसी धर्म या संप्रदाय की भाषा नहीं रही, लेकिन सांप्रदायिक मानसिकता के कुछ लोग इसे लेकर दुर्भावना के साथ दुष्प्रचार कर रहे हैं.
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक ने स्थानीय भाषाओं को भी बराबर सम्मान देने की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए आरोप लगाया कि लोगों पर बेवजह एकरूपता थोपी जा रही है.
अब्दुल्ला ने कहा, सांप्रदायिक मानसिकता के कुछ लोग उर्दू भाषा के बारे में दुर्भावना पूर्वक दुष्प्रचार कर रहे हैं. उर्दू कभी भी किसी धर्म विशेष या संप्रदाय के लोगों की भाषा नहीं रही.
उन्होंने कहा, उर्दू भारत की गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है. हिन्दुओं और मुसलमानों दोनों ने इस जबान को सींचा है. उर्दू भाषा ने मुंशी प्रेमचंद और अन्य लोगों को बहुत कुछ दिया है.
फारूक ने यह बातें राष्ट्रीय उर्दू भाषा विकास परिषद (एनसीपीयूएल) द्वारा कश्मीर विश्वविद्यालय में आयोजित 23वें अखिल भारतीय उर्दू पुस्तक मेले के उद्घाटन पर सभा को संबोधित करते हुए कहीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










