छात्रा से दुष्कर्म के मामले में IIT जोधपुर के आरोपी प्रोफेसर गिरफ्तार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नोएडाः अपनी एक पूर्व छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में आईआईटी जोधपुर के एक आरोपी प्रोफेसर को थाना सेक्टर 20 पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस प्रवक्ता प्रभात दीक्षित ने बताया कि थाना सेक्टर 20 में शुक्रवार को एक महिला ने यह शिकायत दर्ज करायी थी कि आईआईटी जोधपुर के प्रोफेसर विजय […]
विज्ञापन
नोएडाः अपनी एक पूर्व छात्रा से दुष्कर्म करने के मामले में आईआईटी जोधपुर के एक आरोपी प्रोफेसर को थाना सेक्टर 20 पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस प्रवक्ता प्रभात दीक्षित ने बताया कि थाना सेक्टर 20 में शुक्रवार को एक महिला ने यह शिकायत दर्ज करायी थी कि आईआईटी जोधपुर के प्रोफेसर विजय वर्गीय पुत्र ज्ञानेंद्र ने सेक्टर-16 स्थित गेल कंपनी के गेस्ट हाउस में गुरुवार को उसके साथ बलात्कार किया. उन्होंने बताया कि शनिवार को पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया, जो आईआईटी जोधपुर में प्रोफेसर हैं. उन्होंने बताया कि पीड़िता के मुताबिक वर्ष 2000 में उसने आरोपी प्रोफेसर से राजस्थान के कोटा स्थित एक कोचिग सेंटर में कोचिंग ली थी. घटना के दिन वह प्रोफेसर से नौकरी के सिलसिले में मिलने गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










