ED ने रॉबर्ट वाड्रा को भेजा समन, जमीन खरीद व बेनामी संपत्तियों के मामलों में होगी पूछताछ

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 May 2019 9:53 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली: मनी लॉन्‍ड्रिंग केस जांच में घिरे यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन जारी किया है. जमीन खरीद व बेनामी संपत्तियों के मामलों में वाड्रा को पूछताछ के लिए गुरुवार को बुलाया गया है. ईडी बेनामी संपत्तियों के जिन मामलों में वाड्रा से पूछताछ करना चाहता […]

विज्ञापन
नयी दिल्ली: मनी लॉन्‍ड्रिंग केस जांच में घिरे यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समन जारी किया है. जमीन खरीद व बेनामी संपत्तियों के मामलों में वाड्रा को पूछताछ के लिए गुरुवार को बुलाया गया है. ईडी बेनामी संपत्तियों के जिन मामलों में वाड्रा से पूछताछ करना चाहता है, उनमें दिल्ली एनसीआर, बिकानेर जमीन मामला, विदेश में सपंति सहित अन्य मामले शामिल हैं. वैसे, ईडी इन मामलों में पहले भी पूछताछ कर चुका है, लेकिन अब वह दोबारा नए सिरे से पूछताछ करने की तैयारी में है.

ईडी ने बीते फरवरी में दुबई के जुमैराऔर लंदन के ब्रायनस्टन स्क्वायरमें बेनामी संपत्ति के मामले में तीन दिन तक पूछताछ की थी. बता दें कि अभी दो दिन पहले ही विदेश में बेनामी संपत्ति के मामले में फंसे उद्यमी रॉबर्ट वाड्रा और उनके करीबी मनोज अरोड़ा को दिल्ली हाई कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. दरअसल, ईडी ने दोनों को मिली अंग्रिम जमानत याचिका का विरोध किया है. ईडी की याचिका पर अब 17 जुलाई को सुनवाई होगी. ईडी ने इसके साथ ही वाड्रा के करीबी मनोज अरोड़ा को दी गई अग्रिम जमानत को भी चुनौती दी है.
इससे पहले एक अप्रैल को पटियाला हाउस कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने रॉबर्ट वाड्रा को पांच लाख रुपये के निजी मुचलके पर सशर्त जमानत दी थी. कोर्ट ने वाड्रा को निर्देश दिया था कि बगैर पूर्व सूचना दिए वह देश नहीं छोड़ेंगे और जांच में सहयोग करेंगे. कोर्ट ने यह भी कहा था कि वह सुबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेंगे और मुकदमे से जुड़े गवाहों को प्रभावित करने की कोशिश नहीं करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola