ePaper

मुर्गे की बांग ने पड़ोसन को किया परेशान, पहुंची थाने

Updated at : 26 May 2019 12:28 PM (IST)
विज्ञापन
मुर्गे की बांग ने पड़ोसन को किया परेशान, पहुंची थाने

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे जिले में मुर्गे की बांग एक महिला को इस कदर नागवार गुजरी की कि वह पक्षी और उसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंच गई. एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि यहां सोमवार पेठ इलाके में रहने वाली महिला ने शुक्रवार को समर्थ थाने में […]

विज्ञापन

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे जिले में मुर्गे की बांग एक महिला को इस कदर नागवार गुजरी की कि वह पक्षी और उसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंच गई. एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि यहां सोमवार पेठ इलाके में रहने वाली महिला ने शुक्रवार को समर्थ थाने में शिकायत दे कर कहा है कि उसके आवास के सामने वाले घर में रोजाना भोर में मुर्गा बांग देता है, जिससे उनकी नींद में खलल पड़ता है.

अधिकारी ने बताया, ‘हमें महिला की शिकायत मिली है. जब हमने जांच की, तो पता चला कि वह उस घर में नहीं रहती है. यह घर उसकी बहन का है. वह अपनी बहन के घर कुछ दिनों के लिए आयी थी और शिकायत देने के बाद वहां से चली गयी.’ उन्होंने बताया कि इस बाबत अब तक कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola