राहुल गांधी के बहनोई रॉबर्ट वाड्रा की जमानत रद्द कराने के लिए ईडी पहुंचा हाईकोर्ट
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 May 2019 2:19 PM
नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के एक मामले में रॉबर्ट वाड्रा की अग्रिम जमानत को रद्द कराने के लिए शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई वाड्रा को यहां की एक निचली अदालत ने एक अप्रैल को अग्रिम जमानत दे दी थी. ईडी ने अपने […]
नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धनशोधन के एक मामले में रॉबर्ट वाड्रा की अग्रिम जमानत को रद्द कराने के लिए शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बहनोई वाड्रा को यहां की एक निचली अदालत ने एक अप्रैल को अग्रिम जमानत दे दी थी.
ईडी ने अपने वकील डीपी सिंह के माध्यम से यह याचिका दायर की है जिसमें कहा गया है कि वाड्रा को गिरफ्तारी से दी गयी राहत जांच के उद्देश्य को हानि पहुंचा सकती है.
एजेंसी ने वाड्रा के अलावा उनके नजदीकी मनोज अरोड़ा को दी गयी अग्रिम जमानत को भी चुनौती दी है. वाड्रा 19 लाख पाउंड के मूल्य वाली लंदन स्थित 12, ब्रायंस्टन स्कवॉयर संपत्ति की खरीद के मामले में धनशोधन के आरोपों का सामना कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










