पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, प्रज्ञा ने माफी मांग ली है, लेकिन मैं उन्हें मन से माफ नहीं कर पाऊंगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2019 4:20 PM
खरगोन (मध्यप्रदेश) : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे पर दिये गये विवादित बयान पर भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के माफी मांगने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि ‘‘प्रज्ञा ने माफी मांग ली है, लेकिन मैं अपने मन से उन्हें माफ नहीं कर […]
खरगोन (मध्यप्रदेश) : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे पर दिये गये विवादित बयान पर भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के माफी मांगने के बाद भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि ‘‘प्रज्ञा ने माफी मांग ली है, लेकिन मैं अपने मन से उन्हें माफ नहीं कर पाऊंगा.’ खरगोन लोकसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी गजेंद्र पटेल के समर्थन में चुनावी सभा के लिए यहां आये मोदी ने एक चैनल को दिये साक्षात्कार में कहा, ‘‘गांधी के बारे में या गोडसे पर जो भी बातें की गयी.
इस प्रकार जो भी बयान दिये गये हैं, ये बहुत ही खराब हैं, खास प्रकार से घृणा के लायक हैं, आलोचना के लायक हैं.’ उन्होंने कहा, ‘‘सभ्य समाज के अंदर इस प्रकार की भाषा नहीं चलती. इस प्रकार की सोच नहीं चल सकती. इसलिये ऐसा करने वालों को सौ बार आगे सोचना पड़ेगा.’ मोदी ने कहा, ‘‘दूसरा उन्होंने (प्रज्ञा) माफी मांग ली, अलग बात है. लेकिन मैं अपने मन से माफ नहीं कर पाऊंगा.’ इस चैनल के पत्रकार ने मोदी से सवाल किया था कि साध्वी प्रज्ञा ने नाथूराम गोडसे पर बयान दिया और फिर माफी मांगना क्या आपको लगता है कि इस तरह के उम्मीदवार पर पार्टी को अनुशासनात्मक कार्रवाई करना चाहिए?
गौरतलब है कि देवास लोकसभा सीट पर 19 मई को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र सोलंकी के समर्थन में आगर मालवा में रोड शो कर रही प्रज्ञा ने एक सवाल के जवाब में स्थानीय न्यूज चैनल से बृहस्पतिवार को कहा था, ‘‘नाथूराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे. गोडसे को आतंकी बोलने वाले खुद के गिरेबान में झांक कर देखें. अबकी बार चुनाव में ऐसा बोलने वालों को जवाब दे दिया जाएगा.’ हालांकि, इसके बाद उन्होंने अपने इस बयान पर देश के लोगों से माफी मांग ली थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










