दिल्‍ली: छेड़खानी का विरोध करना पड़ा भारी, पिता की हत्‍या भाई अस्‍पताल में भर्ती

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 May 2019 10:44 AM

विज्ञापन

नयी दिल्लीः देश की राजधानी दिल्‍ली में परिवार की बेटी के साथ हुई छेड़खानी का विरोध करना पिता और भाई पर भारी पड़ गया. दिल्‍ली के मोतीनगर इलाके में मनचलों ने छेड़खानी का विरोध करने पर लड़की के पिता की चाकू मारकर हत्‍या कर दी, वहीं भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया. भाई […]

विज्ञापन
नयी दिल्लीः देश की राजधानी दिल्‍ली में परिवार की बेटी के साथ हुई छेड़खानी का विरोध करना पिता और भाई पर भारी पड़ गया. दिल्‍ली के मोतीनगर इलाके में मनचलों ने छेड़खानी का विरोध करने पर लड़की के पिता की चाकू मारकर हत्‍या कर दी, वहीं भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया. भाई फिलहाल अस्‍पताल में मौत से लड़ रहा है.मामले में पुलिस ने दो नाबालिग समेत चार युवकों को गिरफ्तार किया है. घटना रविवार देर रात की है. लड़की के पिता को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां सोमवार सुबह उसकी मौत हुई.
पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर थाना इलाके के बसई दारापुर निवासी मृतक के भाई तपेश त्यागी ने बताया कि रविवार रात मेरे भाई ध्रुव राज त्यागी (51) अपनी बेटी के साथ अस्पताल से लौट रहे थे. घर के पास वाली गली में चार-पांच लड़के खड़े थे. ध्रुवराज त्यागी ने लड़कों को रास्ते से हटने के लिए कहा तोलड़कों ने बेटी को अश्लील इशारे कर दिये. सीटी बजाया और फब्तियां कसी. ध्रुवराज त्यागी वहां से आगे बढ़ गये. घर पहुंचे और बेटी को अंदर किया और वापस उन लड़कों के पास जाकर विरोध किया. लड़कों ने उन पर हमला बोल दिया. साथ में गये बेटे ने बचाने की कोशिश तोउस पर भी चाकू से हमला बोल दिया और फरार हो गये.
आनन फानन में लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया. सोमवार सुबह ध्रुवराज त्यागी की मौत हो गयी. फिलहाल इस मामले में पड़ोस में ही रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दो नाबालिग को हिरासत में लिया गया है. इस घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के वक्त कई लोग थे, लेकिन किसी ने नहीं बचाया. पीड़ित परिवार वर्षों से यहां रहता है. मामले में पुलिस अधिकारी कुछ भी नही बोल रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola